सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। 132 केवी द्विपथ सिमडेगा-कुरडेग संचरण लाइन को एंटी थेफ्ट चार्ज करने की प्रक्रिया 10 मार्च को की जाएगी। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड उप महाप्रबंधक कार्यालय गुमला की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। जारी सूचना के अनुसार सिमडेगा से कुरडेग तक निर्मित 132 केवी संचरण लाइन को मंगलवार को लगभग दोपहर 3 बजे एंटी थेफ्ट चार्ज किया जाना प्रस्तावित है। यह लाइन कुरडेग अंचल के अंतर्गत हेठमा, केरसई अंचल के करंगागुड़ी, किनकेल, सिमडेगा अंचल के सनसेवई, सेवई, बीरकेरा, बेंडोज़ोर, कोचेडेगा, चिक्सुरा, भेड़ीकुदर, बकराटांगर तथा पाकरटांड़ अंचल के सोगड़ा, सिकरियाटांड़ समेत आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरती है। विभाग ने संबंधित गांवों के ग्रामीणों को सूचित किया है कि ...