सीवान, मार्च 26 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। चैती छठ पूजा की समाप्ति के बाद अब गुरुवार की रात में घर-घर कुल देवी (नवमी) की लोग पूजा करेंगे। शक्ति की देवी की आराधना में देर रात तक हर किसी के परिवार सदस्य इसमें लगे रहेंगे। रात में 9 बजे के बाद सभी शीश झुकाकर देवी माता से आशीर्वाद प्राप्त कर पूड़ी-खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। नए गेहूं के आटा और नये चना दाल की बनी हुई पूड़ी व चावल-दूध की खीर देवी मां को प्रसाद स्वरूप चढ़ाया जाता है। अंग वस्त्र के तौर पर नया गमछा देवी मां को चढ़ेगा। देवी मां को लवंग का छांक भी चढ़ाया जाएगा। गांव के काली माता मंदिर में भी गुरुवार की शाम में महिलाएं दीया जलाकर उनकी आराधना करेंगी। पूजा में फूल, पान पत्ता, कसैली और अगरबत्ती आदि लगता है। पीढ़ि दर पीढ़ी चली आ रही है यह परंपरा चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि की रात हर साल घर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.