लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, संवाददाता।नवयुग कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में उत्साह के साथ हुआ। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने शिविर स्थल की साफ-सफाई की और नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता पोस्टर बनाए। मुख्य अतिथि लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं से कहा कि शिविर में सीखे गए कौशल को अपनाकर वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस दौरान छात्राओं ने गणेश वंदना, लोकगीतों पर नृत्य, लघु नाटक, भाषण और एनएसएस लक्ष्य गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा बड़ौनियां ने शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.