जमशेदपुर, मार्च 9 -- जेकेएस महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सोमवार को एनएसएस के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं। वे अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर खेल, व्यापार और सेना में अपनी अमिट छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने इस वर्ष के थीम 'दान से लाभ' पर चर्चा करते हुए कहा कि जब हम किसी को सहयोग, अवसर और माध्यम प्रदान करते हैं, तो समाज पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह दिन केवल महिला सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर चर्चा का नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं उपलब्धियां का है। साथ ही लैंगिक समानता के समर्थन की बात की जिससे महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने में सहायता मिलती है।एनएसएस प्रोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.