नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Aaj ka rashifal 30 September 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में हैं। चंद्रमा भरणी नक्षत्र के हैं और मेष राशि में हैं। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस तरह से चंद्रमा मंगल के घर में हैं। अच्छी स्थिति है, शुभता वाली स्थिति है। दांपत्य के लिए अच्छा होगा, प्रेम के लिए अच्छा होगा, सरसता के लिए अच्छा होगा।मेष राशि: सरस बने रहेंगे, आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।वृषभ राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेग...