आगरा, जून 25 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 26 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को बीएससी (कृषि) द्वितीय और षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी। मोहर्रम अवकाश के दृष्टिगत परीक्षा कार्यक्रम में यह आंशिक संशोधन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि ​अब 26 जून को होने वाली मैन्योर्स फर्टिलाइजर्स एंड सॉयल फर्टिलिटी मैनेजमेंट (षष्ठम सेमेस्टर) और फंडामेंटल्स ऑफ एंटोमोलॉजी-I (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षाएं 27 जून, शनिवार को आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के समय, पाली और परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...