नई दिल्ली, मई 6 -- कई लोग जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन पहला कदम उठाने से डरते रहते हैं। अक्सर हम यही सोचते रह जाते हैं कि सही मौका आएगा तब कुछ करेंगे। जबकि सच यह है कि मौके किसी के लिए रुकते नहीं। जो समय रहते उन्हें समझ लेता है, वही आगे निकल जाता है। कई बार इंसान खुद ही अपनी सोच में फंस जाता है। लगता है अभी सही समय नहीं है, अभी तैयारी पूरी नहीं हुई है या अभी रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। इसी चक्कर में अच्छे मौके हाथ से निकल जाते हैं। बाद में वही बात पछतावे में बदल जाती है कि "काश उस समय कोशिश कर ली होती।"मौका हमेशा किसी बड़ी चीज के रूप में नहीं आता असल में मौका हमेशा किसी बड़ी चीज के रूप में नहीं आता। कई बार छोटी शुरुआत ही आगे चलकर बड़ा रास्ता बना देती है। लेकिन लोग छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें लगता है इससे क्या फर्क प...