नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य कन्या राशि में। मंगल और बुध तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा। वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व अज्ञात भय है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। व्यापार भी आपका अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें बाकी सारी स्थिति आपकी ...