नई दिल्ली, मई 29 -- Today Horoscope, Aaj ka rashifal : ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा तुला राशि में और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में हैं। स्वाति नक्षत्र के मालिक राहु होते हैं। घर है शुक्र का, तुला राशि। चंद्रमा की स्थिति तुला राशि में है और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के हैं। यहां पर थोड़ी सी चंचलता बढ़ेगी। हालांकि शुक्र और राहु का कॉम्बिनेशन बहुत खराब नहीं माना जाता है, लेकिन यहां चंचलता बढ़ेगी। थोड़ा सा येन-केन-प्रकारेण कार्य करने की स्थिति बनेगी, खासकर विपरीतलिंगी संबंधों में थोड़ा सा मैनिपुलेशन चलेगा। जीवनसाथी के साथ भी थोड़ा मैनिपुलेशन चलेगा। कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। राशिफल देखते हैं। यह भी पढ़ें- मीन राशि में शनि हो रहे वक...