नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Aaj Ka Rashifal 25 July 2026 Horoscope Today: मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र बुध का होता है और बुध के नक्षत्र की भी शांति कराई जाती है, केतु के नक्षत्र की तरह। जो लोग 25 जुलाई 2026 को पैदा हुए हैं या जो बच्चे हैं, उनकी सतैसा (मूल शांति) करानी चाहिए। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग या यह जो नक्षत्र है, यह बौद्धिक स्थिति को प्रखर बनाता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ऊपर-नीचे रहता है, इसके कारण थोड़ा ध्यान दिया जाता है, लेकिन बौद्धिक स्तर पर ज्येष्ठा नक्षत्र के लोग बहुत ही आगे होते हैं और बहुत अच्छे होते हैं।आइए जानते हैं, मेष...