नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Aaj ka Rashifal 20 April 2026: ग्रहों की स्थिति- सूर्य मेष राशि में है- यह एक बहुत अच्छी स्थिति है कि अकेला सूर्य मेष राशि में उच्च का है। यह जनमानस के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत साबित होगा। दूसरे नंबर पर, शुक्र स्वगृही होकर चंद्रमा के साथ है और चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में है, जो कि एक बहुत ही शुभ ग्रह है। यह भी जनमानस के लिए बहुत अच्छा रहेगा। दाम्पत्य, प्रेम और विलासिता से संबंधित चीजों के लिए समय उत्तम है। प्रेम प्रसंगों में नयापन आएगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। लोग मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे।गुरु मिथुन राशि में शुभ बने हुए हैं, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और बुध, मंगल तथा शनि मीन राशि में हैं। हालांकि बुध, मंगल और शनि का यह संयोजन अभी भी थोड़ा खराब बना हुआ है, लेकि...