नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Aaj ka rashifal 2 July 2026, आज का राशिफल: मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा मकर राशि में है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के हैं, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का मालिक सूर्य होता है। सूर्य के नक्षत्र में, चंद्रमा शनि के घर में है और ये व्यावसायिक तौर पर एक अच्छा फेज होगा, सरकारी तंत्र पर एक अच्छा फेज होगा, राजनीतिक स्थिति के लिए जो लोग सत्ता सरकार में बैठे हैं, वो कुछ अच्छे फैसले लेंगे। व्यावसायिक सफलता की तरफ भी जाएगी चीजें, एक शुभ समय कहा जाएगा। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।मेष राशि: पिता का साथ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छे से चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पराक्रमी बना रही है आपको और ...