नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में। शुक्र कन्या राशि में। बुध तुला राशि में। ग्रह परिवर्तन योग बन रहा है। कन्या राशि का मालिक बुध तुला राशि में बैठा है। तुला राशि का मालिक शुक्र कन्या राशि में बैठा है। शुक्र इस समय बुध के घर में हैं और बुध, शुक्र के घर में हैं। यह बहुत ही बड़ा योग है। शुक्र की नीच स्थिति समाप्त हो चुकी है। अब शुक्र की स्थिति को कमजोर मत समझिए। यहां शुक्र और बुध दोनों मित्र ग्रह एक साथ बैठे हैं। जनमानस को हर तरह से लाभ होगा आर्थिक लाभ होगा, रिश्तों में लाभ होगा। वैचारिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ स्थिति रहेगी। चंद्रमा और राहु का योग शुभ नहीं है। यह ग्रहण योग बन रहा है। चंद्रमा राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में संयोग कर रहा है। यह मानसिक नुकसान वाला साबित हो सकता है। सूर्य मित्र ग्रह मंगल के घर वृश्चिक म...