नई दिल्ली, जून 12 -- ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य वृषभ राशि में। बुध और गुरु मिथुन राशि में। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बन सकते हैं। राह की विघ्न-बाधा खत्म हो चुकी है। अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार तरक्की में बाधा डालती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें वृषभ राशि- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। बचकर पार करें। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्...