नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Aaj ka rashifal 12 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में और सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध, शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में हैं। चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में है। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। चंद्रमा राहु के नक्षत्र में शुक्र और बुध के साथ संयोग कर रहे हैं और राशि तुला है। यहां यह कोई कॉन्ट्राडिक्टरी पोजीशन नहीं है। राहु, शुक्र और बुध के मित्र हैं। यहां चंद्रमा की जो प्रकृति है, जो प्रवृत्ति है, वह राहु द्वारा गवर्न होगी। कालपुरुष का सप्तम भाव है। बस एक बात का ध्यान रखना है कि किसी का मान-मर्दन न हो। आपकी जो मानसिक चंचलता है, वह किसी को नुकसान न पहुंचा पाए। अपने पार्टनर के साथ जितना भी चंचल बनना हो, बनिए, अच्छी बात है। व्यापारिक स्थिति, दांपत्य और प्रेम के लिए उत...