नई दिल्ली, जून 20 -- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026, Horoscope Today : मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र और गुरु कर्क राशि में, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में बने हुए हैं। चंद्रमा मघा नक्षत्र के हैं और माघ नक्षत्र केतु का नक्षत्र होता है। केतु के नक्षत्र में चंद्रमा केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। यह 27 दिन पर इसकी पूजा कराई जाती है जो बच्चे इसमें पैदा हुए होते हैं, मूल की शांति इसको कहते हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 जून का दिन मेष राशि- मेष राशि के लग्न में मंगल है, जो बचाव के लिए काफी अच्छी स्थिति में है। स्वगृही मंगल शानदार समय है, लेकिन मन के भाव में, मानसिक भाव में चंद्रमा और केतु, जो मानसिक खराबी को दर्शाता है। प्रेम-संतान की स्थिति म...