नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- आज का मौसम 6 नवंबरः इस बार दिवाली से पहले कई राज्यों को बारिश भिगो सकती है। चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद भी कम से कम 12 राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 नवबंर को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 12 राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में वज्रपात और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि व्यापक तौर पर बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना कम ही है।कहां-कहां हो सकती है झमाझम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर , हिमाचल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा यहां 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं...