नई दिल्ली, अगस्त 31 -- मौसम विभाग ने सोमवार यानी 31 अगस्त को कम से कम 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के अलावा पहाड़ी राज्यो में आफत की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश की वजह से पहाड़ों की नदियां उफान पर हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। गंडक, कोसी और मांदिकिनी और घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ की वजह से फसलें डूब गई हैं और लोग अपने घर छोड़ने को भी मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगा की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी चक्रवा...