नई दिल्ली, जून 23 -- दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटे में मॉनसून मुंबई पहुंच सकता है। इसके बाद मुंबई में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपार में भारी बारिश का अनुमान है। पिछले दो सप्ताह से ज्यादा वक्त से मॉनसून एक ही जगह पर ठिठका हुआ था। ऐसे में इस बार मॉनसून काफी लेट हो गया है। महाराष्ट्र के सोलापुर में 4 जून से ही तापमान लटका था। उधर बिहार के मुजफ्फरपुर में अब भी बादल रुके हुए थे। बिहार में भी अब मॉनसून यूपी की ओर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मॉनसून के आगे बढ़ने की...