नई दिल्ली, जून 22 -- बिहार और महाराष्ट्र में लंबे ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून महाराष्ट्र के सोलापुर और बिहार के मुजफ्फरपुर तक पहुंचा है। 14 दिनों तक सोलापुर में ब्रेक के बाद मॉनसून मुंबई में प्रवेश कर गया है। वहीं अब झारखंड, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मॉनसून के आगे बढ़ने की स्थितियां बन गई हैं और 23 जून को इसका असर दिखाई देगा। वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कम से कम 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।कहां-कहां होगी झमाझम बारिश मौसम वभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 28 जून के दौरान बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्र...