नई दिल्ली, जुलाई 18 -- बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर पूरे उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, यूपी और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि नदी के करीब और जलभराव वाले इलाकों से लोग बाहर चले जाएं। इसके अलावा बारिश के दौरान बाहर ना निकलें।यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश मौसम विभाग ने उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघयालय. बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का यह सिलसिला 22 जुलाई तक जारी रह सकता है। वहीं 19 और 22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल, उत्तरा...