नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सावन का महीना है और पूरा उत्तर भारत इन दिनों बारिश से भीग रहा है। वैसे तो यह महीना रिमझिम बारिश के लिए जाना जाता है लेकिन मौसम विभाग ने कम से कम 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों पर घूमने जाने वालों को चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है।इन राज्यों में झमाझम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और असम में भारी बारिश का अनुमान है। इन रा...