नई दिल्ली, अगस्त 16 -- देश के बड़े हिस्से में मॉनसून ऐक्टिव है। मौसम विभाग (IMD) ने 16 अगस्त को कम सेकम 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में बारिश गर्मी से दिलाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादातर जगहों पर तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होगी। इसके साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मैदानी इलाकों के...