नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- आज का मौसम 15 नवंबरः पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के बीच उत्तर भारत के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर यानी रविवार को भी पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, और राजधानी दिल्ली में 50 से 70 किमी प्रतिघंटे के बीच हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। अंडमान निकोबार में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।कहां-कहां हो सकती है बारिश मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। दिल्ली में तेज हवाओंऔर बौछार से प्रदूषण से राहत मिल सकती है। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्र...