आज का मौसम 14 अगस्तः बंगाल की खाड़ी पर बना ऐसा सिस्टम, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- देश के बड़े हिस्से में मॉनसून ऐक्टिवेट है और भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वोत्तर के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में तेज हवाओं से साथ बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इस वजह से पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.