आज का मौसमः यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ भी ला रहा काले बादल
नई दिल्ली, जून 13 -- जून के महीने में भी मौसम जिस तरह से करवट ले रहा है उससे पूरे उत्तर भारत को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 13 जून को भी दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत कम से कम 16 राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यो में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है और पर्यटकों से सावधान रहने को कहा गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओले गिरने की भी संभावना है। बता दें कि पंजाब और उत्तरी हरियाणा के आसपास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया है। इसका असर राजस्थान, दिल्ली, यूपी तक देखा जा रहा है। दक्षिणी पूर्वी राजस्तान के पास ही अपर चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसीलिए मॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.