आज का मौसमः महाराष्ट्र तक पहुंच गया मॉनसून, यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, जून 7 -- दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अब अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। मॉनसून 4 जून को केरल तट से टकराया था और इसके 48 घंटे के अंदर ही सात राज्यों तक पहुंच चुका है। यह केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेशष महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में छा चुका है। शनिवार को मॉनसून मणिपुर और मिजोरम में दस्तक दे चुका है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गोवा में भी मॉनसून का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। बता दें कि इस बार मॉनसून तीन दिन की दैरी से पहुंचा है। आम तौर पर यह 1 जून को ही केरल तट से टकराता था। पिछले साल मॉनसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था और इसके बाद 29 जून तक पूरे देश को कवर कर चुका था।दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.