नई दिल्ली, जून 19 -- दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पिछले दो सप्ताह से महाराष्ट्र और बिहार में ही अटका हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी चार से पांच दिन तक इसके आगे बढ़ने की संभावना भी नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री में भी लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। दूसरी ओर मुंबई में भी अगले सप्ताह ही बारिश शुरू हो सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कम से कम 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। राजधानी दिल्ली में भी 19 जून से 21 जून तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है।इन राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग (IMD)ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश...