नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। फरवरी में शुरुआत से ही जहां बर्फीली हवाओं की वजह से कंपकंपी का अहसास हो रहा था, वहीं अब सर्दी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवा के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बना हुआ है।दिन में खिली अच्छी धूप, बढ़ा पारा दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया और धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस...