नई दिल्ली, मई 31 -- रविवार को देश के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज अधिकांश इलाकों में मौसम सक्रिय रहेगा। उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत में गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- अभी कहां है मॉनसून, अगले इतने दिन में देगा खुशखबरी; UP समेत इन राज्यों में बारिश उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बादल छाए रहने, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। राजस्थान में धूलभरी आंधी और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर...