आज का मौसम, 30 जून: मंगलवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं
नई दिल्ली, जून 29 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक देश के बड़े हिस्से में दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) तेजी से आगे बढ़ने वाला है और जल्द ही बाकी हिस्से को कवर कर लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य, पश्चिमी तटीय और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ेंगी। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम का तांडव; लाहौल-स्पीति में सैलाब, सड़क संपर्क टूटा, वाहन फंसे उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.