नई दिल्ली, अगस्त 25 -- आज यानी 26 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी कई जगह बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। यह भी पढ़ें- वाराणसी में बारिश का कहर, BHU अस्पताल समेत कई इलाकों में भरा पानी, 5 की मौत भीदिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने के आसार दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना लेकिन बारिश वाला रहने की संभावना ह...