आज का मौसम, 25 जुलाई: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में आफत वाली बरसात
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- देश के बड़े हिस्सों में इन दिनों मॉनसून मेहरबान है। पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग (IMD) ने 25 जुलाई को भी राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत बड़े क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बारिश के साथ 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा बिजली गिरने की भी आशंका है। भारी बारिश के चलते असम की नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा पश्चिम के राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए खास तौर पर अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.