नई दिल्ली, अगस्त 24 -- 25 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। झारखंड और बिहार में भी कई जगह बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश के साथ तेज हवाएं व बिजली चमकने की संभावना है।उत्...