नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- aaj ka mausam kaisa rahega: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पूरे भारत में मौसम अलग-अलग मिजाज दिखा रहा है। पूर्वोत्तर भारत और पहाड़ी राज्य जहां बारिश और तेज हवाओं से परेशान है, तो वहीं मध्य और पश्चिमी भारत हीववेव और तेज धूप को झेल रहा है। दक्षिण भारत पिछले हफ्तों की तरह ही आज के दिन भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और तेज उमस का सामना करेगा, वहीं बिहार और यूपी में गर्मी धीरे-धीरे अपने रौद्र रूप की तरफ आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। हालांकि, बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में मौसम पिछले दिनों की तरह ही करवट बदल सकता है। सुबह के समय तेज धूप खिलने की संभावना है, लेकिन दिन में बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा हल्की बारिश की भी संभावना है। दिल्ली के...