नई दिल्ली, जून 2 -- भारत में 2 जून को मौसम का मिजाज काफी मिलाजुला रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति अभी धीमी बनी हुई है, लेकिन इसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। दूसरी ओर, उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं। यह भी पढ़ें- 26 को ही केरल पहुंच रहा था मॉनसून, फिर कहां अटका; क्यों ठिठका? IMD ने क्या बताया उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और...