नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- aaj ka Mausam kaisa rahega: अप्रैल के महीने में देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में तेज गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है, तो कई राज्यों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव में कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर मुख्य तौर पर उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के ऊपर देखने के मिलेगा। इन राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत पिछले दिनों की तरफ 18 अप्रैल को भी भीगता हुआ नजर आएगा। यहां पर कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में घने बादल छाए रहेंगे इसके अलावा तेज हवाओं के सा...