नई दिल्ली, जून 30 -- देश के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है। 1 जुलाई को कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के मुताबिक बुधवार को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने व 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें- GOPALGANJ NEWS:झूमकर बरसा आर्द्रा,मौसम हुआ कूल-कूल पूर्वी और मध्य भारत में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। ...