नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- आज साथ मिलकर फैसला लेने की बात आगे रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रेम से भरा रहेगा, इसलिए रोजमर्रा की बातचीत में भी अपनापन महसूस होगा। कारोबार में नई साझेदारी या प्रस्ताव से विस्तार की संभावना है। सामने वाला व्यक्ति आज आपकी सोच में अहम जगह रखेगा। पढ़ाई में ध्यान अच्छा रहेगा और विषय को समझने के लिए मन टिकेगा। पैसे बचाने का विचार भी प्रमुख होगा, मगर जोखिम वाली निवेश योजना के लिए दिन ठीक नहीं है। घर से बाहर की व्यस्तता के बीच आराम की जरूरत रहेगी। किसी महिला से बातचीत में कठोर शब्द रिश्ते को चोट पहुंचा सकते हैं। यह भी पढ़ें- चंद्रमा और शुक्र का अद्भुत संयोग, 8 राशियां हर कदम पर पाएंगी सफलतामीन राशि करियर और शिक्षा राशिफल कारोबार में किसी नए प्रस्ताव या साझेदारी के जरिए आगे बढ़ने के योग हैं। यह संभावना बातचीत से...