गया, मार्च 17 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार एवं मीडिया विभाग द्वारा आयोजित "बिहाइंड द माइक्रोफोन एंड कैमरा: ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म" विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था, ताकि वे बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें। समापन समारोह में विभागाध्यक्ष प्रो. के. शिव शंकर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में मीडिया तेजी से बदल रहा है, ऐसे में व्यावहारिक प्रशिक्षण की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों को मीडिया इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करती हैं। इस अवसर पर विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.