नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Today Capricorn Horoscope 26 August 2026, आज का मकर राशिफल: आपकी उपस्थिति आज लोगों का ध्यान खींच सकती है। आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन भीतर हल्की उलझन भी चल सकती है कि किस पर भरोसा करें और किस फैसले को अभी रोका जाए। यही कारण है कि दिन अच्छा होते हुए भी पूरी तरह सीधा नहीं रहेगा। समाज, कामकाज या संपर्कों में सम्मान और सराहना मिल सकती है। व्यापार करने वालों को अलग अलग स्रोतों से काम, पूछताछ या ऑर्डर जैसी स्थिति बनती दिख सकती है। फिर भी हर चमकती संभावना को तुरंत पकड़ना जरूरी नहीं है। चंद्रमा आपकी राशि से गुजरते हुए आपको केंद्र में ला रहा है, इसलिए लोग आपकी बात सुनेंगे, पर आपके निर्णय की जिम्मेदारी भी आप पर होगी। साझेदारी के मामलों में मदद मिल सकती है, लेकिन गोपनीय या अधूरी जानकारी पर फैसला न लें। कुछ खुशी, कुछ कन्फ्यूजन...