नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- मंगल कर्क राशि में, गुरु और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, विशाखा नक्षत्र के हैं। विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं, इस तरह से गुरु के नक्षत्र में और वृश्चिक राशि के गोचर में चल रहे हैं। ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय। स्पिरिचुअल वर्क के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में रहेंगे, राशिफल देखते हैं।मेष राशि: वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी बड़ी अच्छी रहेगी और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल दें और लाल वस्तु पास रखें।वृषभ राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्...