आज का प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था...; आंदोलन के बाद बोले कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके
नई दिल्ली, जून 6 -- नीट समेत कई अन्य परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंचे। दिनभर चले इस आंदोलन के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारी विरोध स्थल पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने ना केवल शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर हाथ में ले रखे थे, बल्कि साथ ही'कॉकरोच' वाले मुखौटे भी पहन रखे थे। उन्होंने देश में 'हिंदू-मुस्लिम' की राजनीति बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की और साथ ही'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। वहीं आंदोलन खत्म होने के बाद इसका आह्वान करने वाले अभिजीत दीपके ने आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.