नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Aaj ka panchang 4 September 2026, आज का पंचांग: आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है, जिसे जन्माष्टमी कहते हैं। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया जाता है और विशेष श्रृंगार किया जाता है। इस दिन भक्त उन्हें झूला झुलाते हैं और भजन-कीर्तन करते है। जन्माष्टमी की मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा और उनकी आरती करते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इस तिथि में ठीक रात 12 बजे हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा निशिता काल में करने का विधान है। इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र के साथ जयंती योग, हंस महापुरुष राजयो...