नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Aaj ka panchang 31 august 2026, आज का पंचांग: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार को कजरी तीज है। कजरी तीज में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भी है। इसे हेरंब संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस व्रत को बहुला चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं। आज चतुर्थी तिथि पर पूरे दिन पंचक का साया रहने वाला है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने और व्रत करने से सकटों से रक्षा होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। चतुर्थी व्रत सोमवार के दिन होने के कारण आज भगवान शिव की कृपा पाने का भी उत्तम योग बन रहा है। देखें आज चतुर्थी व्रत में पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें-...