नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- पंचांग टुडे: आज 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक माह प्रारंभ हो गया है। इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का क्षय रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि में रात 09 बजे के आसपास तक संचरण करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में आ जाएंगे। कार्तिक माह भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की आराधना के लिए अति उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक माह में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि ऐसा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक महीने में ही करवा चौथ और दिवाली समेत कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। आज 27 अक्टूबर को मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से संकटों से मुक्ति और मनवांछित फल की प्राप्ति होती ह...