नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Aaj ka panchang 26 September 2026, आज का पंचांग: हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु और सत्यनारायण की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जिंदगी में सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ता है। आज पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की पूजा के लिए सुबह 7:42 से 9:12 बजे तक का शुभ समय है। इस दौरान आप पूजा और सत्यनारायण कथा कर सकते हैं। पंचांग के हिसाब से पूर्णिमा तिथि 25 सितंबर रात 11:06 बजे शुरू होकर 26 सितंबर रात 10:18 बजे तक रहेगी। सुबह स्नान के बाद पूजा करना शुभ होगा। ब्रह्म मुहूर्त 4:46 से 5:33 बजे तक रहेगा और इस दौरान पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा विजय मुहूर्त और गोधूलि ...