नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Aaj ka panchang 22 September 2026, आज का पंचांग परिवर्तिनी एकादशी: आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत किया जाता है। परिवर्तिनी एकादशी को पार्श्व या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण योगनिद्रा में अपनी करवट बदलते हैं। इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस व्रत को करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है और तीनों लोकों के पूजन का फल प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार परिवर्तिनी एकादशी पर भद्रा का साया रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल को अत्यंत अशुभ माना गया है। मान्यता है कि भद्रा के समय किए गए शुभ कार्यों का विपरीत फल प्राप्त होता है। जानें आज ...