नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- Today panchang, आज का पंचांग 16 सितंबर: आज 16 सितंबर 2026, बुधवार को स्कंद षष्ठी व्रत है। स्कंद षष्ठी व्रत में भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बप्पा का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है। देखें आज 16 सितंबर का विस्तृत पंचांग:आज का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 16 सितंबर, बुधवार, शक संवत्: 25,भाद्रपद,(सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 31, भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 04, रबि-उल्सानी, 1448 विक्रमी संवत्: भाद्रपद शुक्ल पंचमी तिथि प्रातः 09 बजे तक पश्चात षष्ठी तिथि, विशाखा नक्षत्र सायं 05.23 मिनट...