नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Today panchang, आज का पंचांग 15 सितंबर: आज 15 सितंबर 2026, भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है। इस दिन ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है। आज के दिन सप्तऋषि और माता अरुंधती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। महिलाएं ऋषि पंचमी का व्रत रखकर सप्तऋषियों की पूजा करती हैं और परिवार की उन्नति और खुशहाली की कामना करती हैं।हरतालिका तीज व्रत का पारण आज: आज हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी व्रत का पारण भी किया जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, व्रत का पारण सूर्योदय के पश्चात करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस तरह से तीज और चतुर्थी व्रत का पारण सुबह 5:48 बजे के बाद किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- धन के लिहाज से 5 राशियों के लिए दिन...